*प्रेस विज्ञप्ति*
*पांच दिवसीय संगीतमय श्री कृष्ण बीतक कथा 27 जुलाई रविवार से प्रारंभ, तैयारीयां पूरी*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग रांची मे परमहंस डॉ० संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक मंदिर परिसर में पांच दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जो आध्यात्मिक श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम अवसर होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री कृष्ण बीतक कथा की तैयारीयां पूरी कर ली गई है। इस आयोजन में वृंदावन से पधार रही सुप्रसिद्ध कथावाचक विदुषी साध्वी मीणा महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज 27 जुलाई दिन रविवार से 31 जुलाई गुरुवार तक प्रतिदिन समय अपराह्न- 2:30 बजे से संध्या 5 बजे तक दोनों साध्वी गण अपनी मधुर वाणी, गहन आध्यात्मिक अनुभव और श्रद्धा से परिपूर्ण भावों के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला, रासोत्सव, भक्ति योग एवं जीवन दर्शन की व्याख्या करेंगी। श्रीकृष्ण बीतक कथा, केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा के शुद्धिकरण, मन की शांति और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला एक महायज्ञ है। इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, युवावस्था, गीता ज्ञान, रासलीला एवं उनके अद्भुत चरित्र की व्याख्या की जाएगी। विशेषकर आज के युग में श्रीकृष्ण के उपदेश, धर्म के प्रति उनका समर्पण और निष्काम कर्म की भावना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। कथा के उपरांत प्रतिदिन सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, भक्तों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भक्ति रस में सराबोर हों।
प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse