सदर अस्पताल, रांची की ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य को गर्व

 

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान भारत - मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में सदर अस्पताल को देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब देश के तमाम प्रमुख मेडिकल कॉलेज एवं बड़े सरकारी अस्पताल इस योजना के तहत सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। ये उपलब्धि इसकी दक्षता, कार्यकुशलता एवं समर्पण को दशार्ता है। 

2 लाख से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज 

सदर अस्पताल, रांची ने अब तक दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारकों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी है। इनमें सामान्य बीमारियों से लेकर अत्यंत जटिल सर्जरी और सुपर स्पेशलिटी उपचार शामिल हैं। 

सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की सुनियोजित शुरुआत 

राज्य सरकार की पहल और अस्पताल प्रशासन की तत्परता से सदर अस्पताल में चरणबद्ध रूप से सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरूआत की गई है। 

वर्तमान में अस्पताल में निम्नलिखित विभाग सक्रिय हैं- 

  1. हृदय रोग  
  2. छाती रोग  
  3. किडनी रोग  
  4. कैंसर चिकित्सा  
  5. नेत्र रोग  
  6. मूत्र रोग  
  7. न्यूरो साइंसेज  
  8. हड्डी प्रत्यारोपण  
  9. प्लास्टिक सर्जरी 
  10. आईसीयू 
  11. कार्डियेक केयर यूनिट 

इनके अतिरिक्त कई अन्य विभागों में भी स्पषलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवारत हैं। आज सदर अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रो में ईआरसीपी के साथ दूरबीन द्वारा पथरी निकालना और गले के कैंसर में स्टेंटिंग, यूरोलॉजी में रिनल स्टोन, पेषाब की नली के स्टोन की सर्जरी और प्रोस्टेट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी में स्पाइन सर्जरी और ब्रेन सर्जरी की जा रही है। इसके साथ बच्चों से जुड़े सभी तरह का आॅपरेषन इस अस्पताल में किया जा रहा है।  

इन सेवाओं से न केवल रांची, बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। कई गंभीर रोगों के लिए अब मरीजों को अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ रहा, बल्कि अन्य राज्यों से मरीज अब सदर अस्पताल, रांची में इलाज हेतु आ रहे हैं। अस्पताल में सरकारी फार्मेसी के अतिरिक्त अमृत फामेर्सी एवं जन औषधि केंद्र भी हैं जहां मानक के अनुरूप की दवायें उचित कीमत पर मरीजों को दी जा रही हैं। 

अस्पताल में सुविधाओं का लगातार विस्तार 

  • सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और जरूरतों को देखते हुए लगातार अधोसंरचना और चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। विषिष्ट सेवा के लिए प्राइवेट डॉक्टरों की सेवा ली जा रही है। 
  • वर्तमान में अस्पताल में 850 बेड हैं। 
  • 25 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 7 स्पेशलिस्ट, और 12 मेडिकल आॅफिसर निजी तौर पर सेवा दे रहे हैं। 
  • 29 सरकारी एमओ अस्पताल में कार्यरत हैं। 
  • पिछले वर्ष निजी डॉक्टरों को लगभग 2 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 69 लाख इंसेंटिव प्रदान किए जा चुके हैं। सरकारी डॉक्टरों को भी प्रोत्साहन स्वरूप विगत वर्ष 6.09 करोड़ एवं इस वर्ष 60 लाख से अधिक की राशि दी जा चुकी है। 
  • राज्य सरकार द्वारा अन्य जिलों में भी निजी डॉक्टरों की सेवा ली जा रही है ताकि हर स्तर पर आयुष्मान भारत योजना का समुचित लाभ मरीजों तक पहुँचाया जा सके। राज्य के अन्य जिलों में अब तक 104 डॉक्टरों को इंपैनल्ड किया जा चुका है।  

गुणवत्ता और समयबद्ध इलाज का संकल्प 

सुपर स्पेशलिटी विभागों के संचालन के लिए अनुभवी और प्रशिक्षित सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है, ताकि रोगियों को समय पर, सटीक और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। 

राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान 

सदर अस्पताल, रांची की यह ऐतिहासिक उपलब्धि झारखंड राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मील का पत्थर है। यह केवल एक अस्पताल की सफलता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों, प्रभावी कार्यान्वयन, और जनकल्याण की भावना का प्रमाण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse