टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची का 36वां प्राकट्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता और सम्मानित अतिथि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के मानद सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता थे। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य हवन से हुई। इसके पश्चात् ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर सतत् विकास पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की अबतक की यात्रा एवं उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी उद्देश्यों और दायित्वों की सजगता के प्रति अतिथियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य नाटिका द्वारा प्रकृति, जल एवं प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण के महत्व का संदेश दिया गया। भाषाई विविधता पर आधारित अनेकता में एकता के संदेश आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया।
हिंदी नाटक युग परिवर्तन द्वारा सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलयुग की जीवंत प्रस्तुति पेश की गई और सद् आचरण, सच्चरित्र और पुरुषार्थ का महत्व बताया गया? मुख्य अतिथि ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यालय की उपलब्धि की प्रशंसा की और अपने आशीर्वचनों द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता में सर्वोत्तम की कामना की।
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि डीएवी संस्थाओं द्वारा आधुनिक और मूल्य परक शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय का गौरवशाली इतिहास वहां प्रयत्नशील शिक्षकों के प्रयास का साक्षी होता है। उन्होंने कामना की कि विद्यालय अपनी प्रगतिशीलता की विरासत को कायम रखेगा। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य ने डीएवी संस्थाओं के प्रधान पद्मश्री डॉ पूनम सूरी, निदेशक डॉ वी सिंह और विद्यालय की स्थापना काल से जुड़े सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse