एबीएन कैरियर डेस्क। 23 जुलाई को बीआइटी मेसरा, लालपुर एक्सटेंशन में आयोजित फैकल्टी विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन दो सत्र आयोजित हुए। पहले सत्र में रमाश्रय प्रसाद (प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, मोबाइल नेटवर्क, झारखंड बीएसएनएल) ने जीईएन एआई विषय पर विचार साझा किये।
दूसरे सत्र में डॉ सुभाष चंद्र यादव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड) ने शिक्षण और अधिगम प्रक्रिया का रूपांतरण: पेडागॉजी विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आये अनेक फैकल्टी सदस्य एवं शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी।
संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार की उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा, तथा कार्यक्रम का समन्वय डॉ अमृता प्रियम और डॉ महुआ बनर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांगी तिवारी, सृष्टि पुष्कर, रोहित पांडेय और अनुब्रत सरकार ने स्वयंसेवकों के रूप में सक्रिय योगदान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse