एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त समीरा एस. आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के 45 से अधिक लोग पहुंचे। अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा और उससे संबंधित आवेदन देकर समस्या निराकरण का अनुरोध किया। उपायुक्त ने अवादेकों ने सुनायी और आवेदन पत्र की गंभीरता को देखते हुए उसे संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनता दरबार में पति की मृत्यु के उपरांत पत्नी ने खुद को काम दिलाने की मांग की। डाल्टनगंज मुस्लिम नगर की गुलशन प्रवीण ने उपायुक्त को आवेदन देकर काम दिलाने की मांग की। इसपर उपायुक्त ने नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है। वहीं भूमि पर जबरन मिट्टी एवं चिप्स डालकर सड़क निर्माण करने को लेकर आवेदक ने अपनी पीड़ा बताई और इससे संबंधित आवेदन दिया।
मेदिनीनगर की पूनम गिरी ने मंईयां सम्मान योजना की राशि भुगतान करने की मांग की है। चैनपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या कोल्हुआ निवासी गोपाल राम ने रास्ता बंद एवं रोकने के संबंध में अपनी पीड़ा बताते हुए रास्ता खोलने की मांग की है। वहीं सतबरवा के बकोरिया निवासी रामसेवक प्रसाद ने भूदान में मिली जमीन की आॅनलाइन रसीद निर्गत करने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि भूदान यज्ञ कमेटी से उन्हें भूमि प्राप्त है, इसका नया पुराना खाता से आफलाइन रसीद कटते आ रहा है, लेकिन आनलाइन रसीद नहीं कट रहा है। इसके अलावा जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण नहीं बनने देने, पुस्तैनी जमीन पर जोर जबरदस्ती कब्जा करने, यात्रा भत्ता भुगतान करने सहित 45 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं और उससे संबंधित आवेदन जमा किए। उपायुक्त ने इन आवेदनों को गंभीरता पूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse