एबीएन सोशल डेस्क। रांची पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने कांवरिया भक्तों के लिए लायंस क्लब के सदस्यों ने नींबू शरबत और चना का प्रसाद बांटा। तत्पश्चात उन्हें स्मृति चिह्न के रूप मे उपहार स्वरूप भोले बाबा का एक लाकेट भी दिया गया।
कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन रविन्द्र कुमार बर्नवाल ने अन्य सदस्यों के सहयोग से काफी सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में अन्य लायन सदस्यों में लायन वी पी जायसवाल, लायन राजेश मोर, लायन मंजुला जायसवाल, लायन रजनी मोर, लायन सुनीता चौधरी, लायन सुबोध कुमार वर्मा, लायन बीना अग्रवाल ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग किया।
लायन धीरज ग्रोवर की भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन अनिल कुमार गोयल ने सभी सहयोगियों तथा सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी निर्मल मानपुरिया (9470179300) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse