सभी जिलों में पौधरोपण, रक्तदान शिविर और प्याऊ की व्यवस्था करेगा मारवाड़ी सम्मेलन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने प्रांतीय एवं प्रमंडलीय के सभी पदाधिकारियों के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विभिन्न पदों पर दायित्व ग्रहण करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से सभी प्रमंडलों के विकास कार्यों एवं जनसेवा के कार्यों में गतिशीलता आयेगी एवं पूरे झारखंड मे संगठन की एकता जागृत होगी। 

उन्होंने सभी प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं मंत्री तथा सभी जिला अध्यक्षों से अपने-अपने अधीनस्थ जिलों में कुछ निम्न कार्यक्रमों को चलाने हेतु एक पत्र प्रेषित कर कहा है कि वर्तमान में बारिश के समय को देखते हुए झारखंड के सभी जिलों में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाये। सभी जिला एवं शाखा में प्रत्येक 3 माह में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाये। 

प्रत्येक जिला एवं शाखा द्वारा स्थायी या अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था की जानी चाहिए, प्याऊ के संचालन हेतु स्थानीय बस पड़ाव या रेलवे स्टेशन का चयन करना चाहिए। मारवाड़ी सम्मेलन में महिला सदस्यों की संख्या व भागीदारी वृद्धि का अधिकतम प्रयास किया जाना चाहिए। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय  मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse