टीम एबीएन, रांची। 22 जुलाई को फैकल्टी विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आये अनेक फैकल्टी सदस्य व रिसर्च स्कॉलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अमृता प्रियम और डॉ महुआ बनर्जी रहीं। पहले सत्र में समर बनर्जी (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, स्टार सीमेंट, कोलकाता) ने एचआर एनालिटिक्स और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया विषय पर बात करते हुए भारत में एचआर की चुनौतियां, एआई की भूमिका और सीमेंट उद्योग से जुड़ा केस स्टडी प्रस्तुत किया।
दूसरे सत्र में सम्राट बनर्जी (निदेशक, GenML Solutions, कोलकाता) ने पाइथन की मदद से डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और मॉडल व्याख्या के व्यावहारिक प्रयोग सिखाये। दिन का समापन लेख चर्चा और प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र से हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse