दिव्य सेवा का प्रतीक बन सद्गुरु अपना घर आश्रम गुरु सदानंद महाराज ने की प्रशंसा

 

*प्रेस विज्ञप्ति*


*दिव्य सेवा का प्रतीक बन सद्गुरु अपना घर आश्रम गुरु सदानंद महाराज ने की भूरी भूरी प्रशंसा*

*आश्रम मे दिव्यांगों के लिए 50 और बेड की व्यवस्था की जाएगी, यह आश्रम मानव सेवा का मंदिर है: सदानंद महाराज*

परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 18 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे गुरु सदानंद महाराज का पावन आगमन हुआ। गुरु जी ने आश्रम में निवास कर रहे हैं सभी दिव्यांग, निराश्रित एवं दीनबंधुजनों, सेवादारो से आत्मीय भेंट की और उनकी दिनचर्या देखभाल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया उन्होंने वहां की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, सेवा भाव एवं समर्पण को देखकर अत्यंत संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। महाराज जी ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवा की *ईश्वर के साक्षात दर्शन* की संज्ञा दी और सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरु सदानंद महाराज ने अपना 81वें जन्मोत्सव सभी दिव्यांग, निराश्रितों दीनबंधुओं के बीच मनाया। इस अवसर पर सदानंद महाराज ने कहा की आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से आश्रम में 50 और बेड दिव्यांगों के लिए संपूर्ण देख रेख की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी भक्तगणों से अपना घर आश्रम में तन- मन- धन से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है और इस मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा योग है उन्होंने युवाओं से भी आवाह्न किया कि वह जीवन के कुछ समय समाज सेवा के लिए अवश्य निकालें और आश्रम जैसे संस्थानों में जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाये। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम मानव सेवा का मंदिर है। आश्रम में कार्यरत सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। आश्रम के विस्तार कि इस पहल से केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के असहाय एवं दिव्यांगजनों को नई आशा मिलेगी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि निसंदेह सत्य प्रेम सद्गुरु अपना घर आश्रम आज एक ऐसा स्थान बन चुका है जहां सेवा सहानुभूति और सच्चा आध्यात्मिक जीवन एक साथ चलते हैं यह आश्रम गुरु सदानंद महाराज के सानिध्य में न केवल एक संस्था है बल्कि एक आंदोलन है- मानवता को गले लगाने का, उन्होंने कहा कि अभी आश्रम में 37 दिव्यांगों, निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं सेवा किया जा रहा है। इस अवसर पर-विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका,डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी,  सज्जन पाड़िया, नवल अग्रवाल, संजय सर्राफ, पूरणमल सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे, शिव भगवान अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, प्रमोद सारस्वत,विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया,अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

प्रेस प@@उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse