जेएलकेएम समर्थक देंगे फार्मेसी काउंसिल के समक्ष धरना

 

काउंसिल में निबंधक व सदस्यों का चयन नियम संगत झारखंडी का हो : देवेंद्रनाथ महतो 

परसों काउंसिल कार्यालय बरियातू समक्ष धरना-प्रदर्शन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रखर हैं। झारखंड फामेर्सी काउंसिल में झारखंडी सदस्यों के चयन को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। परसों 23 जुलाई (बुधवार) को फार्मेसी काउंसिल में निबंधक सहित सदस्यों में का चयन नियम संगत झारखंडी अभ्यर्थी को मनोनीत करने के मांग को लेकर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल बरियातू के समक्ष धरना देंगे। 

संगठन की ओर से इसकी प्रशासनिक सूचनार्थ दे दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व करता देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि निबंधन सह सचिव (प्रशांत कुमार पांडे) का औपबंधिक कार्यकाल 23 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुका है। नियमों का अवहेलना करते हुए गलत तरीके से गैर सरकारी को पदस्थापित किया गया है।

जिससे फार्मेसी अभ्यार्थियों के सुचारू शिक्षण संचालन नहीं हो पा रहा है। नियम संगत सरकारी पद पर कार्यरत योग्य झारखंडी अभ्यर्थियों का चयन फामेर्सी काउंसिल के सदस्यों पर होने के मांग हेतु हमारा संगठन कटिबंध हैं। साथ ही श्री महतो ने कहा कि तमाम विधिवत पत्राचार के साथ विभागीय सचिव से मुलाकात विस्तृत इसकी जानकारी हमने साझा किया है। इसके बाद भी सरकार की उदासीन रवैया बरकरार है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।  

बताते चलें कि उक्त मांग को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने मुख्यमंत्री को सीधा पत्राचार के साथ शीतकालीन सत्र में अपने बात रखा था। एवं विधायक सरयू राय ने भी चलते सत्र में पदाधिकारियों द्वारा गलत सूचनार्थ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसका अब आंदोलन के तहत अपने मांगों को रखने हेतु (कल बुधवार को) फार्मेसी काउंसिल के समक्ष धरना देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse