एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (रांची)। इस शुक्रवार को रांची झारखंड की बेटी की फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है। पुरे भारत में एक नयी फिल्म (मूवी) रिलीज हुई है जिसका नाम मर्डरबाद है। इस मूवी की खासियत यह है कि इस फिल्म के एक विशेष रोल में इन्स्पेक्टर आदिति रावत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उभरती अभिनेत्री रवीना मूलत: रांची की निवासी है। रवीना झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री की पुत्री है।
रवीना का जन्म रांची के प्रतिष्ठित अस्पताल सेवा सदन में हुआ था। रवीना की स्कूली शिक्षा रांची के डोरंडा स्थित लोरेटो कॉन्वेंट हाई स्कूल में हुई एवं इन्होंने रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से बी काम की शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात ये मुम्बई चली गई। मुंबई पहुंच कर इन्होंने कई विज्ञापनों में चर्चित कलाकारों के साथ काम किया जिनका प्रसारण विभिन्न चैनलों एवं यूट्यूब पर होता रहा है।
फिल्म के निर्देशक अनरव चटर्जी हैं नकुल रोशन शहदेव, कनिका कपूर, शारीब हाशमी, सलोनी बत्रा, मनीष चौधरी, अमोल गुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, मसुदा अख्तर, सुब्रत दत्ता, बरूण चंदा, विभा छिब्बर और उदय टिकेकर इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं। शान कुशल इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं। इस फिल्म की शुटिंग राजस्थान एवं दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुई है। फिल्म के फोटोग्राफी निदेशक श्री बिनोद प्रधान जिन्होंने रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग आदि कई फिल्मों के लिए फोटोग्राफी निर्देशक का कार्य किया है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार सारस्वत, संजय सर्राफ, सुभाष पटवारी, कन्हैया लाल कन्नू, विमल अग्रवाल, भोला चौधरी, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, राजेश रिटोलिया, प्रमोद छावछरिया, सुरेश सिंथोलिया ने रवीना के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवीना को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है रवीना के इस उपलब्धि पर पूरा समाज गौरवान्वित हुआ है तथा उन्होंने झारखंड एवं समाज के गौरव को बढ़ायी है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse