टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 जुलाई को रांची जीपीओ में आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन का 12वां स्थापना दिवस का वर्षगांठ बैठक में संकल्प शक्ति के साथ मनाया गया। राज्य सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में वेल्लोर में इसका गठन किया गया था और आज 13 साल के उपरांत इसकी देश भर में शाखाएं सक्रियता से कार्यरत हैं। झारखंड के समस्त जिलों में भी इसकी यूनिट काम कर रही है।
आज की बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि वित्त विधेयक के माध्यम से संसद में 25 मार्च को पेंशन अधिनियम संशोधन कर सरकार ने पेंशनर्स को वर्तमान और भविष्य के श्रेणी में विभाजित कर उन्हें आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने की साजिश की है। इसके विरुद्ध 25 जुलाई शुक्रवार को अपराह 4 बजे फिरायालाल पर फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर मानव श्रृंखला बनायी जायेगी।
आगे बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे अप्रत्याशित विलंब को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। आज की बैठक में बीएसएन एल के राज्य सचिव विनोद कुमार, बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के एम एल सिंह,सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के एन के पांडेय, मनोज सिंह, आर के मिंज के अलावा पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के बी के चौधरी, गणेश डे, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, हसीना तिग्गा, बी बारा, रमेश काशी,बिरसा उरांव, पास्कल बोदरा, डी एन साहू, सुशीला कुजूर आदि उपस्थित हुए।
25 जुलाई को अपराह 4 बजे फिरायालाल चौक पर पेंशन अधिनियम में तथाकथित संशोधन तथा आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे विलंब को लेकर सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। बैठक की अध्यक्षता एस पी मंडल ने की और संचालन एम जेड खान ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse