एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को गांडेय विधानसभा की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी।
इस दौरान उन्होंने गांडेय विधानसभा के अंर्तगत बेंगाबाद प्रखंड के महुआर में 24 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले महिला इंटर कॉलेज व कर्णपुरा में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी।
इस दौरान उन्होंने कर्णपुरा पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पति का वितरण भी किया। इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन ने चपुआडीह पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 2 लाख 63, जेएलपीएस द्वारा निर्मित आटा मील, वन विभाग के द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही विधायक सोरेन +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय भी पहुंची, जहां बच्चों द्वारा बड़े उत्साह और पारंपरिक झारखंडी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया एवं बच्चों के बीच शिक्षा के महत्वता को बताते हुए शिक्षित बनने को कहा।
साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों द्वारा पूछे गए कई सवालों का उत्तर भी दी। इसके बाद बेंगाबाद प्रखंड सभागार में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। मौके पर उपायुक्त रामप्रसाद यादव, एसपी डॉ विमल कुमार भी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse