टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती रांची के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता के पुत्र शौर्य दत्ता जो कि शारदा ग्लोबल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र है।
शौर्य दत्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हस्त लेखन प्रतियोगिता राइटिंग विजार्ड के हैंडराइटिंग ओलंपियाड 2024- 25 मे झारखंड स्टेट स्तर पर सातवां रैंक लाकर स्कूल एवं रांची का नाम रोशन किया। शौर्य दत्ता ने ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर 22 वां रैंक पर रहे।
इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य भारती रांची के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन महामंत्री अजय राय, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, अभय कुमार, नरेश बंका, शौर्य दत्ता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse