20 से राज्यभर में बैठक करेंगे कांग्रेस नेता बेला प्रसाद

 

कांग्रेस सचिव बेला प्रसाद 20 जुलाई से पूरे झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी पंचायत में पंचायत समिति के गठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 20 जुलाई से पूरे झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आज यहां बताया कि इस क्रम में नेताद्वय 20 जुलाई को पूर्वाह्न 11 से पंचायत समिति के गठन के लिए पूर्वी एवं सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे तथा पूर्वाहन 2 बजे से जिलाध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं शहरी निकायों के चुनाव के लिए मनोनीत पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse