बैंकों से गायब हुए 10-20 रुपये के नोट

 

हैरान करने वाली खबर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 10-20 रुपये के नोटों को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। त्योहारों के शुरू होने से पहले ही बैंकों से ये नोट गायब होने लग गये हैं। बैंकों से 10-20 के नोटों के बंडल लेने जा रहे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। त्योहारों के नजदीक आते ही लोग 10-20 रुपये के नोट जमा करने शुरू कर देते हैं। 

इस संबंध में बैंक अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के नजदीक आते ही लोग इन नोटों को जमा करना शुरू कर देते हैं, जिस कारण बैंकों में भी इसकी कमी हो जाती है। जब ये नोट बैंकों से नहीं मिलते तो जिन लोगों ने इन्हें पहले से जमा किया है वह इसे महंगे दामों पर बेचते हैं। 

बाजारों में 10-10 रुपये के 100 नोट 1500 रुपये में और 20-20 के 200 नोट 2400 रुपये में मिलने शुरू हो जाते हैं। लोग त्योहारों के शुरू होने से पहले नोटों को बैंकों से लेकर जमा करने शुरू कर देते हैं फिर इन्हें महंगे दामों पर बेचते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse