मोरहाबादी : पुलिस रेड में ब्राउन शुगर बेच रहे पांच गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास से पांच ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स बापू वाटिका के पास ब्राउन शुगर बेच रहे थे।

डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास कुछ ड्रग्स पैडलर्स एक्टिव हैं। ये सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में एक टीम का गठन कर जिसमें लालपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे। उनको ड्रग्स पैडलर्स को रंगे हाथ पकड़ने की जिम्मेवारी दी गयी।

इस टीम के द्वारा मोरहाबादी मैदान स्थित बापू बाटिका के पास पांच लड़कों को पकड़ा गया। जिसकी जमा तलाशी लेने पर उन लोगों के पास से करीब 8.59 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया। गिरफ्तार पैडलर्स के पास से 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ब्राउन सुगर का व्यवसाय करने की बात को स्वीकार किया गया है। जिसके सदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-198/ 2025, दिनांक-15.07.2025. धारा-21 (a)/ 22/29 NDPS Act 1985 के तहत् दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए लोगों में सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की, अभिषेक सिंह, श्रवण गोप शामिल हैं। डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार पांच ड्रग्स पैडलर्स में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। ये लोग पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

रांची पुलिस के द्वारा पिछले एक महीने के दौरान 20 से ज्यादा ड्रग्स पैडलर्स को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। एसएसपी के अनुसार मादक पदार्थों की खरीद बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse