एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र के मोदीडीह खास सिजुआ (एरिया- 4) 40 नंबर के अंतर्गत अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस अवैध धंधा में कुछ कोयला माफिया सीआईएसएफ की मिली भगत से अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर कोयला तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
दिन के उजाले में कोयला भंडारण खुलेआम लूट की छूट जारी है और रात के अंधेरे मे अवैध कोयला ट्रको में लोड कर भट्टे में भेजा जा रहा है। लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई, जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री, मंत्री इरफान अंसारी, टाइगर जयराम महतो, झारखंड पुलिस सहित धनबाद एसएसपी को ट्विट कर जांच एव कार्यवाई की मांग की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse