एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की एक उच्चस्तरीय टीम द्वारा सोमवार को समाहरणालय सभागार में हजारीबाग जिले के दौरे को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त, एनआरएलएम प्रतिनिधि टीएस कृष्णन, डीआरडीए निदेशक, संबंधित बीडीओ, जेएसएलपीएस के डीपीएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
टीम ने जानकारी दी कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एनआरएलएम की टीम हजारीबाग जिले के तीन प्रखंडों चौपारण, सदर एवं ईचाक के कुल सात पंचायतों का दौरा करेगी। चौपारण प्रखंड के झापा, गोबिंदपुर, बच्छई पंचायत, सदर प्रखंड के भेलवारा एवं मंडई पंचायत, तथा ईचाक प्रखंड के डुमरांव एवं डाडीघाघर पंचायत शामिल हैं।
दौरे के दौरान एनआरएलएम की टीम पंचायतों में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि एनआरएलएम, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जनमन अभियान, एनएसएपी सहित अन्य योजनाओं की जमीनी स्तर पर समीक्षा करेगी।
टीम प्रत्येक पंचायत में चयनित पांच ग्रामीण मजदूरों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करेगी। साथ ही, ग्रामीणों को एनआरएलएम की अवधारणा, योजनाएं और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त टीम जिला स्तर पर जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण करेगी। इस दौरे का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावशीलता, क्रियान्वयन की स्थिति एवं लाभुकों तक उनकी पहुंच की समग्रता से जांच करना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse