टीम एबीएन, रांची। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा पिछले 15 दिनों से इलाजरत हैं। रांची दीपा टोली के क्युरेस्टा अस्पताल में विशेष मेडिकल टीम के निगरानी में इलाज चल रहा है।
तबीयत की स्थिति जानने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो पहुंचे। अस्पताल प्रबंधक ने पौधा देकर उनका सांस्कृत स्वागत किया। आईसीयू में एडमिट लकड़ा की स्थिति के बारे में न्यूरो डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय कुमार से विस्तृत जानकारी लिया। विमल लकड़ा वह उसके परिजनों से मुलाकात किया।
धर्मपत्नी कांति लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सिमडेगा के अपने पैतृक गांव में खेत काम करने के दौरान अचानक चक्कर आने से गिर पड़े। सोमवार को सदर अस्पताल सिमडेगा से क्युरेस्टा अस्पताल रांची रेफर किया गया। विधायक से बातचीत के दौरान न्यूरो डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि सिर पर ब्लड क्लॉटिंग पाया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है उन्हें आईसीयू में बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
विधायक जी के साथ देखने पहुंचे संगठन वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि लकड़ा जी के स्वास्थ्य नासाज के खबर से हॉकी जगत, खेल प्रेमियों एवं उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। अति शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व श्री लकड़ा जी स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व कई विधायक, सांसद पहुंच चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse