रांची में 16 से 25 तक लगेगा अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप

 

  • रांची में 16 से 25 जुलाई तक अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस कैंप का आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। झारखंड राज्य अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिये रांची में आयोजित फिटनेस कैंप में दुमका से 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रांची में 16 से 25 जुलाई तक अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैंप में भाग लेने के लिए चयनित अंडर 19 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें दुमका जिले के तीन खिलाड़ियों चैतन्य वीर, विभू कुमार एवं लक्ष्मण यादव के नाम शामिल है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 15 जुलाई को धुर्वा रांची स्थित स्टेडियम में रिपोटर् करने का निर्देश दिया गया है। जिला क्रिकेट संघ ने कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश दिया है।

संघ के सचिव भास्कर अजित सिंह ने बताया कि जेएससीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर फिटनेस कैंप के लिये चुना गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse