टीम एबीएन, रांची। आदिवासी कांग्रेस की बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में जमीन से जुड़ी समस्या एक बड़ा मुद्दा है, जिसे हल करने के लिए नये सिरे से सर्वे कराने की जरूरत है। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड के आदिवासी विधायक और सांसद शामिल हुए।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में ट्राइबल लीगल काउंसिल का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों की जमीन से संबंधित मामलों का निबटारा समय पर किया जा सकेगा। काउंसिल की तरफ से आदिवासी परिवार को कानूनी मदद के लिए वकील की व्यवस्था करने और उन्हें बेहतर सुझाव उपलब्ध कराना शामिल रहेगा।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए जनगणना प्रपत्र में सातवां कॉलम या आदि कॉलम, सरना धर्म कॉलम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों की धार्मिक पहचान को संरक्षित किया जा सकेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse