एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की और हर सवाल का भरपूर जवाब दिया।
जब उनसे ये पूछा गया कि आप के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना बड़ा है या सेना देशों में ट्रॉफी उठाना। तो उन्होंने बिला झिझक कहा कि SENA देशों- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जीत उनके लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने से कहीं अधिक मायने रखती है। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना IPL ट्रॉफी जीतने से भी बड़ा : गिल ने कहा, एक कप्तान के तौर पर आपको इंग्लैंड आने के कई मौके नहीं मिलते।
आपको शायद दो मौके मिलें - अगर आप अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, तो शायद तीन। लेकिन आईपीएल हर साल आता है। आपको हर साल इसमें मौका मिलता है। मेरी राय में, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना निश्चित रूप से बड़ा और अधिक प्रतिष्ठित है।
बता दें कि भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। महज 25 साल की उम्र में गिल भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तानों में से एक बन गए हैं, लेकिन स्टार बल्लेबाज शांत आत्मविश्वास के साथ ऊंची उड़ान भरने का लक्ष्य बना रहे हैं।
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोश टंग, शोएब बशीर
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse