टी-20 कप्तान सूर्यकुमार अचानक इंग्लैंड रवाना

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड रवाना हुए हैं, जहां वह स्पोर्ट्स हर्निया के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर उनकी सर्जरी भी हो सकती है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और मुंबई इंडियंस के लिए 700 से अधिक रन बनाये थे। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने मुंबई प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था। 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार को मुंबई टी-20 लीग के दौरान दर्द उठा था या नहीं। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, सूर्यकुमार पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं। वह परामर्श के लिए इंग्लैंड गये हैं। यदि आवश्यक हुआ तो वह सर्जरी करवायेंगे। अपने करियर में दर्द के साथ कई मैच खेलने वाले सूर्यकुमार आईपीएल और मुंबई टी-20 लीग की अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करना चाहते थे। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा, अगस्त-सितंबर से पहले कोई टी-20 मुकाबला नहीं है, इसलिए सूर्यकुमार ने सोचा कि यह यही समय है जब वह अपनी चोट का इलाज करा सकते हैं और बेंगलुरू के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में इससे उबरने के लिए उन्हें पर्याप्त समय भी मिल जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse