26 तक सभी जिलों में चलेगा मादक पदार्थों से दूरी बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। आज निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक्षण का समापन सिविल सर्जन कार्यालय सभागार रांची में हुआ। इसके साथ ही आज से 26 जून 2025 तक जिला के शहरी क्षेत्र एवं सभी प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। 

इस जागरूकता अभियान के तहत सभी प्रखंड के विभिन्न टोला मोहल्ला एवं चौक चौराहा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव एवं इसका सेवन नहीं करने हेतु जागरूक किया जायेगा। वहीं इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनर पंचायत ब्लॉक स्तर पर बैठक कर लोगों को नशा का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक करेगा। 

साथ ही समुदाय के लोगों को नशे के खतरों और नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है। नशा से ग्रसित लोगों को नशा छोड़ने के लेकर प्रेरित किया जायेगा। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे के खतरों से अवगत कराया जा रहा है ताकि वे इसकी चपेट में नहीं आ सके। 

साथी रांची जिला में कई इस गतिविधि जैसे पोस्टर, बैनर, पंपलेट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान में नशा करने वाले लोगों को दंडित किया जायेगा। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। 

कार्यक्रम के समापन पर डीआरसीएचओ डॉ असीम मांझी ने बताया कि नशा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन हमारे मस्तिष्क के काम करने के तरीके को बहुत प्रभावित करता है। यह हमारी मानसिक क्षमता और मनोदशा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। 

हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त रखेंगे क्योंकि बदलाव की शुरूआत खुद से होती है। आंकड़ों से पता चलता है कि देश में तकरीबन दस करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में हैं, जिनमें अधिकतर युवा हैं।

यह बहुत ही चिंतनीय है। नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा। 
कार्यक्रम का समापन करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु धन्यवाद दिया। 

साथ ही लोगों से अपील की है कि वह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को नशा नहीं करने हेतु एवं इसके होने वाले दुष्परिणामों को लेकर जागरूक करें। साथ ही जो लोग नशे के लत में संलिप्त है उसे नशा छोड़ने को लेकर प्रेरित करें। हमारे राज्य के साथ-साथ देश की उन्नति में नशा क लत एक बहुत बड़ा बाधक है। 

सुशांत कुमार जिला परामर्शी टोबैको कंट्रोल सेल ने बताया कि नशा या मादक पदार्थ का सेवन करने से लोगों में नशे की लत जल्दी से विकसित हो जाती है और एक बार नशे की आदत लगने के बाद इसे रोकना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए सभी लोगों खासकर युवा वर्ग से अपील है कि वह किसी भी परिस्थिति में इसका सेवन न करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse