समाजसेवी रवींद्र नाथ महतो की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी

 

रवीन्द्र बाबू पर पुस्तक प्रकाशित होगी : डॉ राजाराम महतो  

टीम एबीएन, रांची। पूर्व पंचायत सेवक, समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रवीन्द्र नाथ महतो की प्रथम पुण्य तिथि आज सोनाहातु प्रखंड के बांकू गांव में मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित स्व रवीन्द्र नाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर स्व रवीन्द्र नाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने कहा कि रवीन्द्र नाथ महतो सरकारी नौकरी में रहते पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में लगे रहे। इसके साथ ही उनकी मृदु भाषी स्वभाव और समाज सेवा में बढ़ चढ़ भाग लेना हमेशा लोगों को याद रहेगा। श्री महतो ने कहा कि स्व महतो को प्रकृति प्रेमी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी याद किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि रवीन्द्र नाथ महतो ने करीब करीब 500 पौधे लगाए जो अभी पेड़ बन गए हैं। वे बालिका शिक्षा के प्रबल समर्थक थे उनकी इच्छा थी कि बांकू गांव में एक बालिका उच्च विद्यालय बने। डॉ राजाराम महतो ने कहा कि उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर कुरमाली भाषा परिषद की ओर से एक पुस्तक प्रकाशित किया जाएगा जिससे आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरणा ले सकें।

इस अवसर पर भवेश्वरी देवी,अधिवक्ता विजय कुमार, ब्रजेंद्र नाथ महतो, मृत्युंजय प्रसाद, प्रदीप कुमार महतो, ओंकार महतो, राजकुमार सिंह निराला, नवल किशोर सिंह निराला, सुभद्रा, आरती, पुष्पा, गीता, आदित्य, श्रेया, दिव्या, भोला महली, ललित कुमार, पदमलोचन महतो, रामेश्वर महतो, रोहित कुमार, ललित कुमार महतो, कार्तिक महतो, रमेश कुमार महतो, सुधीर सिंह मुंडा, विक्की समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse