टीम एबीएन, सिल्ली/ रांची। सिल्ली विधानसभा की मूलभूत आवश्यकता पूरा करने में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो निरंतर सक्रियता निभा रहे हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय की कमी दूर करने हेतु झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर राहे में अतिशीघ्र सरकारी महाविद्यालय निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्ष और झारखंड गठन हुए 25 साल बाद भी 21वीं सदी वैज्ञानिक युग में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। जिससे सिल्ली विधान सभा क्षेत्र से लाखों छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। विधान सभा चुनाव से पूर्व सरकारी डिग्री कॉलेज बनने का सरकार द्वारा स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है।
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड/ अंचल राहे, मौजा - खटंगा में कुल 5 एकड़ जमीन डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु नि:शुल्क भूमि हस्तांतरित भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं की गयी है। जिससे क्षेत्र के छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बहुत परेशानी हो रही है।
मौके पर उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र सरकारी डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू किया जाय ताकि एक दो वर्ष बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सके। मौके पर मामला को गंभीरता से हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने तत्काल अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse