एबीएन कैरियर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अगर पिछले साल की बात करें तो 13.4 लाख उम्मीदवारों में से केवल 14,627 अभ्यर्थी ही प्रीलिम्स में सफल हो पाये थे।
पिछले वर्ष के मुकाबले कट-आफ में भी उछाल देखा गया। 2023 में सामान्य वर्ग की कट-आॅफ 75.41 थी, जो 2024 में बढ़कर 87.98 हो गयी। प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते हैं, जिनमें पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। यानी कट-आॅफ केवल पेपर-1 के आधार पर तय की जाती है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse