टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे संत शिरोमणि कबीर दास जयंती मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।
श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पंचामृत, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गयी। तत्पश्चात ट्रस्ट के भजन गायको ने भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में संत कबीर के दोहों पर आधारित भजनों को गाकर पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया।
तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा यह आयोजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि संत कबीर के अमूल्य शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी माध्यम भी बना, हम सभी संत कबीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले और समाज में एकता, सच्चा धर्म प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा दें।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse