1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का करें सत्यापन : उपायुक्त

 

  • पुनरीक्षण कार्य से पूर्व रेशनलाइज करने की हो कार्रवाई 
  • किसी भी घर में निवासित परिवारों को एक ही मतदान केंद्र एवं समान अनुभाग में निबंधित रखना करायें सुनिश्चित 
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की हुई बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के बैठक की। उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा निदेश के आलोक में वैसे मतदान केंद्र जिन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उसका सत्यापन करते हुए रेशनलाइज करने की कार्रवाई पुनरीक्षण कार्य से पूर्व कराने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते हुए पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य ससमय करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी घर में निवासित परिवारों को एक ही मतदान केंद्र एवं समान अनुभाग में निबंधित रखना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जर्जर, क्षतिग्रस्त अथवा मूलभूत सुविधाओं के आधार पर परिवर्तित किये जाने की आवश्यकता वाले मतदान केन्द्रों को बदलने हेतु प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नियमित अंतराल पर करते रहें संपादित कार्यों का आकलन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मियों के स्तर से संपादित कार्यों का आकलन नियमित अंतराल पर करते रहने का निर्देश दिया।

बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं रहे

उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं होना चाहिए यदि किसी मतदान केंद्र पर उपाधित हैं तो अभिलंब किसी कर्मी को उसका प्रभाव सपना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के पदों पर कोई भी रिक्त पद नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण के माध्यम से किया जायेगा प्रशिक्षित

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को निर्वाचनों के संचालन हेतु निर्धारित नियम एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जायेगा।

दावा आपत्ति का ससमय करें निष्पादन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्राप्त दावा आपत्ति संबंधी प्रपत्रों का ससमय निष्पादन करने एवं मतदाताओं हेतु तैयार एपिक पीडीएफ को प्रत्येक शनिवार को राज्य स्तर से प्राकृतिक एजेंसी को भेजते हुए कृत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही समय-समय पर अपने क्षेत्र में अवस्थित डाकघर के माध्यम से मतदाताओं के बीच वितरित किए जा रहे पीभीसी एपिक का वितरण प्रगति कार्य की समीक्षा क्षेत्र भ्रमण करते हुए करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, 75-पांकी, 76-डालटनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छतरपुर, 79- हुसैनाबाद के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse