बैठक में अपडेट रिपोर्ट के साथ भाग लें पदाधिकारी : उपायुक्त

 

अंतरविभागीय समन्वय से विकास कार्यों को दें गति 

उपायुक्त ने जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। विभागीय पदाधिकारी बैठक में आने के पूर्व अपने विभाग से संबंंधित कार्य, कितनी योजनाएं चल रही है। योजनाएं कब शुरू हुई और कबतक पूर्ण होगी? इससे संबंंधित विस्तृत व अपडेट रिपोर्ट के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। योजनाओं की प्रगति को लेकर सक्रियता से कार्य करें। कार्य लंबित एवं शिथिल नहीं रखें। राज्य व विभागों को पत्र लिखने में नहीं तत्परता के साथ कार्य प्रगति लायें। अंतरविभागीय समन्वय से विकास कार्यों को गति दें। यह बातें पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कही। वे आज जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं।  

उपायुक्त ने विभिन्न तकनीकी पदाधिकारियों के साथ उनके संबंंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। कार्य समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया कि दर्जनभर से अधिक योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। 

उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण प्रमंडल की जो योजनाएं अबतक क्रियान्वित नहीं हुआ है, उसे कैंसिल किया। कई योजनाएं ऐसे पाये गये, जो स्वीकृत तो हो गये लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं रहने के कारण पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित हैं। 

इसके अलावा उपायुक्त ने अनटाइड फंड की राशि से स्वीकृत योजना के कार्यो की शुरुआत नहीं होने की स्थिति में 13 जून तक सूची तैयार करते हुए निर्गत राशि वापस करने का सख्त निर्देश भवन प्रमंडल के अभियंता को दिया। उपायुक्त ने सभी तकनीकी पदाधिकारियों को पुरानी योजनाएं, जो हस्तगत करा दिये गये हैं उसे सूची से बाहर करने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर प्राथमिकता के तहत अभियान के रूप में योजनाओं के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण प्रमंडल भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल संसाधन, लघु सिंचाई प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ पथ सहित विभिन्न तकनीकी विभागों से संबंंधित योजनाओं की  समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित संबंंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse