एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो/ रांची। बोकारो निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी, बोकारो जिला सम्मेलन अध्यक्ष श्याम सुंदर जैन के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर पूरे झारखंड का मारवाड़ी समाज मर्महात है। स्व. जैन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के समस्त कार्यक्रमों में उनकी सहज उपस्थित सभी का मनमोह लेती थी। वे सदेव स्वतंत्र रूप में भी कार्य करते थे। श्री जैन बोकारो जिला सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हैं, उनकी सहभागिता और उनके कार्यों द्वारा उनकी उपस्थिति हर एक बैठकों में दर्ज की जाती रही है।
उनके निधन का समाचार सुनते ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल कहा कि नियति के क्रूर हाथों ने हमसे एक नेक बंदा छिन लिया है, जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है।
उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय सरावगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, ओम रिंगसिया, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा, संयुक्त महामंत्री दीपक परीक, कोषाध्यक्ष राहुल मारू, सावरमल शर्मा सहित आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उक्त जानकारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री रविशकर शर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse