चतरा के तमासीन जलप्रपात में सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से युवक डूबा

 

टीम एबीएन, चतरा। नए साल के मौके पर झारखंड के प्रसिद्ध तमासीन जलप्रपात में एक युवक को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। हजारीबाग का रहने वाला ये युवक अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने तमासीन जलप्रपात पहुंचा था। इसी दौरान जलप्रपात के पास सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद युवक की तलाश के लिए गोताखोर की टीम को बुलाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक की तलाश जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse