एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि कतरास अंचल वार्ड सं0 1 से 5 तक कई स्थानों पर चल रहे नली निर्माण में भारी घोटाला उजागर हो रहा है।
ठेकेदार घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है और सरकार को चूना लगाया जा रहा है। जिसमें कतरास क्षेत्र के जेई की भी लापरवाही से ठेकेदार घोटाला कर रहे हैं। क्षेत्र के जेई नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे सरकार को भारी चूना लगाया जा रहा है इसलिए ऐसे ठेकेदार का अविलंब लाइसेंस रद किया जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse