एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनायी। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से भी जुड़े कई दिग्गजों ने शिरकत की।
अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक दिखाई दीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पायीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया।
प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आइये आपको इन दोनों के लुक के बारे में बताते हैं कि दोनों ने अपनी सगाई में कैसा आउटफिट पहना और दोनों का लुक कैसा रहा।
सबसे पहले नजर डालते हैं प्रिया सरोज के आउटफिट की, तो रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया किया है। उनका ये लहंगा गुलाबी और सफेद रंग था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse