बेहतर खिलाड़ियों का नियोजन में आरक्षण सुनिश्चित हो : देवेंद्रनाथ महतो।

 

डोमनडीह मैदान में राहे प्रीमियर लीग-2025 संपन्न 

टीम एबीएन, राहे/ रांची। हमारे राज्य में खेल-खिलाड़ियों का बेहतर इतिहास रहा है। आज राहे प्रीमियर लीग-2025 संपन्न हुआ। यह खेल डोमनडीह मैदान में भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। यह प्रीमियर लीग खेल पिछले 12 दिनों से चल रहा था। इसमें कुल 09 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अपना भागीदारी लिया और प्रदर्शन दिखाया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जयराम महली ने रॉयल चैलेंजर्स टीम को 15 हजार नगद राशि एवं कप के साथ प्रथम विजेता से सम्मानित किया। वही द्वितीय पुरस्कार रियल टाइगर एवं आर्किड इंटरनेशनल स्कूल को 10 हजार नगद राशि एवं कप के साथ सम्मानित किया गया। 

देवेंद्रनाथ महतो ने इस क्रिकेट प्रीमियर लीग का मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सीरीज रोहित चंदन को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सरकार का खेल और खिलाड़ियों के प्रति उदासीन रवैया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित करते हुए राज्य सरकार नियोजन में समुचित आरक्षण देना चाहिए।  

बताते चलें कि डोकाद, नवाडीह,लोवाहातु,राहे, संताकी, अंबाझरिया, बसंतपुर, बंसिया और होटलों आदि आस-पास क्षेत्रों के खेल प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। आज शनिवार को इस फाइनल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय राहे थाना प्रभारी जशवंत सींह, राहे उपप्रमुख उमेश महतो एवं परमेश्वर महतो, जगन्नाथ मुखर्जी, सुबोध महतो, श्याम महतो, राजेंद्र महतो, राजपति महतो, पंकज महतो, विनोद महतो, सनातन महतो, महावीर साहु आदि खेल कमेटी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse