देवघर : जमीन विवाद में बमबाजी और मारपीट से गुस्साए लोगों ने 7 वाहन फूंके

 

टीम एबीएन, देवघर। देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर झारखंड-बिहार की सीमा दर्दमारा बॉर्डर के समीप शुक्रवार को भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आगजनी व बमबाजी की घटना हुई है। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसक भीड़ ने पांच बाइक के अलावा दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। वहीं मालवाहक सवारी मिनी ट्रक व एक ट्रैक्टर समेत एक बाइक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमावर्ती बिहार प्रांत के बांका जिला अंतर्गत चांदन थाना के बिरनिया मौजा में कई सालों से लगभग 23 एकड़ जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को बांका जिला के लगभग 50 से अधिक असामाजिक तत्वों ने आग्नेयास्त्र के बल पर विवादित जमीन पर सीमेंट के पीलर और कटिला तार से घोराबंदी शुरू करा दी गयी। उसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से विरोध शुरू कर दिया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने मालिकाना हक जताने वाले ग्रामीणों को रिवॉल्वर के बट से मारकर घायल कर बम से हमला किया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। स्थिति को भांपते हुए असामाजिक तत्व झारखंड सीमा क्षेत्र में बाइकें छोड़कर भाग निकले। झारखंड-बिहार सीमा पर दर्दमारा बॉर्डर के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आगजनी व बमबाजी से पूरा इलाका थर्रा उठा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse