टीम एबीएन, रांची। दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में पिछले एक साल में कुल 45 संवाददाता और मीडियाकर्मी अपना काम करते हुए मारे गये। संगठन ने सबसे पहले 1991 में काम करने के दौरान हादसों में मारे गये पत्रकारों की संख्या पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया था। तब से, 30 साल में यह पत्रकारों की मृत्यु के सबसे कम आंकड़ों में शामिल है। इससे पहले 2020 में 65 पत्रकार मारे गये थे। लेकिन आईएफजे ने कहा कि 2021 के आंकड़े इस प्रवृत्ति की पुष्टि करते हैं कि मीडियाकर्मी अक्सर भ्रष्टाचार उजागर करने, अपने समुदायों, शहरों एवं देशों में अधिकारों के दुरुपयोग के मामलों और अपराधों का खुलासा करने के दौरान मारे जाते हैं। IFJ के महासचिव एंथनी बेलांगर ने कहा, इस साल हिंसा में इन 45 पत्रकारों की मृत्यु हमें दुनियाभर में पत्रकारों की भयावह शहादत की याद दिलाती है कि जो जनहित में सेवा करते हुए देनी पड़ती है और हम इस सर्वोच्च बलिदान को देने वाले इन पत्रकारों और हजारों अन्य के ऋणी रहेंगे। संगठन ने कहा कि दुनियाभर में 1991 से 2,721 पत्रकार मारे गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse