एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी/ हजारीबाग। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव स्थित अवैध कोयला खदान में 21 मई को खावा नदी का पानी घुसने से 3 मजदूर फंस गए थे। वहीं अब सोमवार (2 जून 2025) को 13 दिनों बाद उन तीनों मजदूरों के शव बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद साव, 25 वर्षीय उमेश कुमार और नौशाद आलम के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर 21 मई यानी बुधवार को किसी काम से खदान के अंदर गए थे। तभी जोरदार बारिश हुई। जिससे खावा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी खदान के अंदर चला गया। तीनों अंदर ही फंस गए और उनकी जान चली गयी।
वहीं सोमवार को खदान में जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ, ग्रामीण खोजबीन के लिए अंदर गए। तभी उन्हें तीन मजदूरों के शव दिखाई दिए। जिसके बाद अंचलाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल को सूचना दी और तीनों मजदूरों के शव निकलवाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse