1 जून 2025 की डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु राँची द्वारा साइक्लोथोन 2025 का आयोजन किया गया।
इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइक्लिंग को अपनाने के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य के लाभ के प्रति संदेश दिया। साइक्लिंग द्वारा वातावरण में प्रदूषण भी कम होता है। आज का दिन डी.ए. वी. संस्थाओं के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
डी. वी. संस्थान समग्र स्वं समावेशी शिक्षा का पर्याय के रुप में जाना जाता है। इसके स्थापना से लेकर अब तक कुशल नेतृत्व द्वारा डी. ए. वी. संस्थाओं में मूल्य परक शिक्षाओं से लेकर आधुनिक तकनीकी विकास के समावेश में सामंजस्य स्थापित कर यह एक परिष्कृत शिक्षा का माध्यम बना है।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्र ने प्रातः साइक्लोथोन की टीम को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। इससे पूर्व अपने प्रेरक वचन में उन्होंने शारीरिक क्रियाशीलता, सतत् विकास हेतु निरन्तर प्रयास और अभ्यास एवं मानसिक दृढ़ता का महत्व बताया ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse