टीम एबीएन, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई देने बीते शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कोलकाता के एक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इरफान अंसारी और राजेश ठाकुर ने तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई दी।
इरफान अंसारी ने कहा कि यह मुलाकात न केवल एक शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि पारिवारिक आत्मीयता का भी प्रतीक है। तेजस्वी यादव सहित पूरे लालू परिवार को इस सुखद क्षण के लिए दिल से बधाई। उन्होंने कहा, आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को पोते के आगमन पर भी ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। उनका परिवार हमारे लिए हमेशा आत्मीय और पारिवारिक रहा है। ऐसे हर्ष के अवसर पर उपस्थित रहना मेरा कर्तव्य और सौभाग्य दोनों है।
बता दें कि तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का नाम इराज रखा है। वहीं, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटे के साथ बिहार लौट आए हैं। घर लौटने पर तेजस्वी ने अपने बेटे का ग्रैंड वेलकम किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse