टीम एबीएन, सोनाहातु/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आज रविवार को सोनाहातु प्रखंड स्तरीय बुद्धिजीवी वर्ग का बैठक किया गया। संगठन को आंतरिक मजबूती एवं सही सुचारू रूप से संचालन पर चर्चा-परिचर्चा की गयी। बैठक विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल बाजार टांड़ के प्रांगण में संपन् हुआ।
आज के इस बैठक का अध्यक्षता गंगाधर महली एवं संचालन रंजीत महतो ने किया। जिसमें विभिन्न विभागों के बुद्धिजीवी व शिक्षाविद शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति ने अपना विचार रखा। झारखंड अलग आंदोलनकारियों ने अपने आंदोलन का इतिहास बताया। बैठक में सोनाहातु प्रखंड स्तरीय प्रारंभिक रूप से 18 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
उक्त कमेटी के संरक्षक सुदर्शन महतो, अध्यक्ष ठाकुर दास महतो सहित कुल 18 सदस्यीय कमेटी का चयन सर्व सहमति से किया गया।
बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि व संगठन की केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संगठन में पुराने बुजुर्गों का सम्मान बरकरार रहेगा। हम लोग बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ आगे बढ़ेंगे।
इस बैठक में रविंद्र महतो, डॉ वीरेंद्र महतो, गंगाधर बास महली, कर्म सिंह महतो, अभिराम महतो, योगेंद्र महतो, कंचन महतो आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। साथ ही बताते चलें कि इसी प्रकार से सिल्ली विधानसभा के राहे एवं सिल्ली प्रखंड स्तरीय बुद्धिजीवी कमेटी का शीघ्र ही गठन किया जाएगा। जैक बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 8 जून (रविवार) को संगठन द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse