एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। गढ़वा विधानसभा के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय का निधन शनिवार की रात रांची के मेडिका हास्पिटल में इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मेडिका हास्पिटल में उनका डायलिसिस चल रहा था। युगल किशोर पांडेय गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 1979-80 में विधायक निर्वाचित हुए थे।
युगल किशोर पांडेय बसना पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. सुरत पांडेय के पुत्र व कांग्रेस के चर्चित जिलाध्यक्ष स्व. जगनरायण पाठक के दामाद थे। मजदूर नेता सह राजहरा गांव निवासी सत्येन्द्र पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय का निधन अपूर्णीय क्षति है। वह काफी मृदुल स्वभाव के थे। उन्होंने बताया कि उनका दाह संस्कार सोमवार को राजहरा लब्जी नदी के तट पर किया जाएगा।
दो दिन पूर्व वित्त मंत्री ने की थी मुलाकात
पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय के बीमार होने की सूचना मिलने पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दो दिन पूर्व मेडिका हास्पिटल में जाकर युगल किशोर पांडेय से मुलाकात किए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse