टीम एबीएन, रांची। आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, रांची के प्रांगण में श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के नेतृत्व में पधारे रांची के सभी अखाड़ाधारियों को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया।
मंदिर के महंत श्री ओम प्रकाश शरण जी कि अध्यक्षता में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि मंदिर के महंत जी की हार्दिक इच्छा थी की जिला के सभी अखाड़ाधारीयो को बुलाकर उनका परिचय के साथ अभिनंदन व 0स्वागत किया जाए। इसलिए आज हम सब यहां एकत्र हुए हैं। महंत जी ने कहा मंदिर का निर्माण प्रारंभ है । ऐसे में रामनवमी के समय मंदिर का प्रांगण थोड़ा छोटा हो गया है। जिला के सभी अखाड़ाधारीयो के सहयोग से इस बार रामनवमी पर्व बड़े ही सुखद और अच्छे वातावरण में संपन्न हुआ।
रामभक्तों ने रामनवमी के समय में भगवान के दर्शन किए बिना किसी कठिनाई के आप सभी लोग के पूर्ण सहयोग सहित प्रशासन के सहयोग से रामनवमी का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसा कि आप सभी जानते हैं श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम का भव्य विशाल मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। आप सभी लोगो का सहयोग मिल रहा है। तपोवन मंदिर में रामनवमी के समय में जहां लाखों की संख्या में लोग झंडा के साथ आते है दर्शन व पूजा कर लौट जाते है।
कई अखाड़ाधारी नीचे से ही भगवान के दर्शन कर लौट जाते हैं। उनसे परिचय नहीं हो पता है इसलिए श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नेतृत्व में सभी अखाड़ाधारीयो के साथ अभिनंदन और स्वागत का आज का कर्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अखाड़ाधारीयो एवं संस्था के पदाधिकारियो का महंत जी ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
धार्मिक, सामाजिक, सनातनी संगठनों का स्वागत करते हुए कहा रामनवमी की एकदिवसीय शोभायात्रा जो रांची में निकलती है वह देखने लायक है यह शोभायात्रा पूरे देश के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। इस शोभायात्रा लाखों की संख्या में श्री रामभक्त पुरुष और महिलाएं बच्चे झांकियां के संग अपने-अपने अखाड़ा से झंडा का पूजन कर पैदल श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के लिए निकलते और यहां तपोवन मंदिर में झंडा को अर्पण कर भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों में लौट जाते हैं।
इस आयोजन में समस्त सनातन हिंदू का सहयोग होता है उन्होंने बताया की श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति का भी 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है। वही श्री राम जानकी तपोवन मंदिर 386 वर्ष पूर्व से है जहाँ महावीर चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से श्री राम तपोवन मंदिर के लिए सैकड़ो की संख्या में राम भक्तों के द्वारा झंडा श्री राम मंदिर पहुंचता है।
मौके पर यदुनाथ पांडेय, वीरेंद्र साहू, शंकर दुबे, शंकर प्रसाद, कैलाश केशरी, बीरेंद्र त्रिपाठी सहित कई अन्य लोगों ने मंदिर प्रांगण में श्री राम के मंदिर के निर्माण कार्य पर अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आप अपने सुझाव और जानकारी के माध्यम से तन, मन और धन से मंदिर के निर्माण में अपना सम्पूर्ण सहयोग अर्पित करे। साथ ही मंदिर निर्माण का प्रचार हो जिससे लोग अपना सहयोग दे सके साथ ही समय निकाल कर जिला के सभी अखाड़ाधारियों, सनातनी संगठनों व व्यापारिक संगठनों सहित धार्मिक संगठनों के यहां जाकर बैठक करें मंदिर निर्माण की जानकारी उन्हें दें।
उनसे आग्रह करें कि आप भी श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम के इस भव्य और विशाल मंदिर निर्माण से जुड़े अपना भी कुछ न कुछ सहयोग अर्पित करें जिससे आपको और आपके परिवार को आपकी संस्था को पुण्य अर्जित करने का सहयोग प्राप्त हो। इस अवसर पर मंच का संचालन श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने किया।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, पवन गुप्ता, राहुल कुमार चंकी, मंत्री सुभाष साहू, उदय रविदास, सुनील वर्मा, प्रमोद सारस्वत ,राकेश सिंह,प्रणय जी,राज किशोर, कैलाश केसरी, शंकर शाहू, बबलू मुंडा ,राजा सेनगुप्ता, वीरेंद्र साहू, शंकर दुबे ,गोपाल पारीक, पंडित ललित नारायण ओझा ,वीरेंद्र त्रिपाठी ,विजय साहू , लीलू ,लंकेश सिंह, सालेश्वरम सिंह, अरुण वर्मा ,सौरभ बनर्जी ,कैलाश पारीक, राजेश सिंह ,मंतोष सिंह ,मयंक गिरी, प्रेम सिंह,शंकर प्रसाद, तपोवन मंदिर के सभी सदस्यगण सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंदिर निर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार जी सभी लोगों को आज के बृहत् और सुंदर कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। उक्त जानकारी श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण और प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse