श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे पच्चीस सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 

  • मंदिर में 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
  • भजन- संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 209 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। 

आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों के सौजन्य से किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में छोला, भटूरा, जीरा राइस, केसरिया जलेबी,आलू चाप, मैगी, चिप्स और जलजीरा जूस आदि का वितरण किया गया। 

सभी श्रद्धालुओं के बीच बोतल बंद जलजीरा जूस प्रसाद का वितरण सावित्री मोढा के सौजन्य से किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों एवं उपस्थित महिलाओं ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। 

मौके पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका,अरविंद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, अंजनी अग्रवाल,विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संजय सर्राफ,सुनील पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, मधु जाजोदिया, संतोष देवी अग्रवाल,चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा,  परमेश्वर साहु, धीरज गुप्ता,अशोक ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse