एस. आर. डीएवी. पुंदाग में डीएवी स्कूल स्थापना दिवस सह विश्व साइकिल रैली

 

टीम एबीएन, रांची। एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग ,रांची में दिनांक 01.06.25 को धूम - धाम से डीएवी . स्थापना दिवस समारोह मनाया गया साथ ही विश्व साइकिल दिवस के  अवसर पर खेलो इंडिया साइकिल रैली निकाली गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने वरिष्ठ शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के साथ डीएवी. संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । तत्पश्चात स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट सहित लगभग 70 विद्यार्थियों ने  साइकिल रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात  है कि हम सब डीएवी. संस्था के सदस्य हैं, जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखती है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति ही हमारी पहचान है,जो हमें विश्व में खास बनाती हैं।

साथ ही  आज  साइकिल रैली भी निकाली जा रही है,जिसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की शुद्धता  के प्रति जागरूकता लाना है। साइकिल चलाने से न केवल हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ,बल्कि पर्यावरण का प्रदूषण भी कम होगा, जो सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। 

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक तंत्रनाथ, अजय उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार पाठक, राजीव रंजन ,अनुरंजन कुमार, विवेक सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव ,आशा ममता ,हिमा जैन , डॉ श्वेता उपाध्याय, आशीष गुप्ता,प्रणव प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse