नए साल पर कोडरमा में हुई अहिबरन जयंती और मिलन समारोह, जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने दी बधाई

 

कोडरमा। नए साल पर शनिवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप प्रधान शालिनी गुप्ता, समाज के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, सचिव अजीत वर्णवाल, सच्चिदानंद प्रसाद, संजीव समीर, सतीश कुमार दीपू ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान अतिथियों ने महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने सम्बोधन में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने नए साल की शुभकामना देते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इससे समाज की एकता को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के पथ प्रदर्शक हमेशा समाज हित में कार्य करते हैं और इनसे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे आने की भी अपील की। समाज के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, सच्चिदानन्द प्रसाद, महादेव लाल, आरके बसन्त और अजीत वर्णवाल ने समाज की एकता पर बल देते हुए सकारात्मक कार्य करने की अपील की। आयोजन समिति अध्यक्ष सतीश कुमार दीपू, अजीत वर्णवाल और शंभूलाल ने आयोजन में सहयोग देने के लिए समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में सतीश कुमार दीपू, संजीव समीर, शंभू कुमार, राजू वर्णवाल, अक्षय रंजन, राजेश भोला, निरंजन लाल, सच्चिदानंद वर्णवाल, रोशन कुमार, शिवम वर्णवाल, दीपक वर्णवाल, सविता देवी, सुजाता वर्णवाल, लता वर्णवाल, सीमा देवी, चंचला वर्णवाल, रौमी, महादेव प्रसाद, गोपाल प्रसाद, प्रदीप कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान वर्णवाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें अक्षय वर्णवाल, मुन्ना, राजन, दीपक, मोहनी, जिया और सोनम ने अपनी प्रस्तुतियां दी। वहीं बालिकाओं और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड, चम्मच दौड़ का भी आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse