पलामू : पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 5 महिला समेत 6 की मौत

 

पलामू। जिले के हरिहरगंज में नेशनल हाइवे- 98 पर बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना में मारे गए लोगों में 5 महिला और 1 पुरूष शामिल है। जबकि कई मजदूर जख्मी हुए हैं, जिन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग पांकी थाना क्षेत्र के जीरो गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना क्षेत्र से धनकटनी कर दो पिकअप वैन से मजदूर वापस लौट रहे थे। दोनों पिकअप वैन आगे-पीछे चल रही थी। इसी क्रम में हरिहरगंज मिडिल स्कूल के पास नेशनल हाईवे-98 पर एक पिकअप वैन की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को रौंद डाला और उसके बाद पलट गई। इस घटना में कालो कुमारी, रीता कुमारी, बसंती कुमारी, नीलम कुमारी, अपर्णा कुमारी और कमलेश भूइयां की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से नेशनल हाईवे 98 जाम हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse