कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड टेस्टिंग किया जा रहा है ताकि संक्रमित होने पर उन्हें सामुचित इलाज किया जा सके। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि शुक्रवार को हुए कोरोना जांच में 63 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 30, आरटीपीसीआर जांच में 26 एवं एन्टी जेन जांच में 07, कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 344 है। साथ ही 03 संक्रिमत डीसीएचसी में भर्ती हैं और 341 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखता है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें। आपकी सावधानी और सतर्कता ही आपको कोविड से बचा सकती है। साथ ही निरंतर मास्क पहने और सामाजिक दूरी का अनुपालन करें। जिन्होंने अभीतक वैक्सीन नहीं लिया है वे अपने-अपने नजदीक सेशन साइट पर जाकर कोविड का टीका जरुर लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse