नई दिल्ली। नया साल शुरू हो रहा है और नया महीना भी। जनवरी, 2022 आ गया है। नया महीना शुरू होने से पहले ही खुद को इन बातों के लिए तैयार कर लेना चाहिए कि महीने में क्या बदलाव आने वाले हैं और अगर आपको बैंक से अक्सर काम पड़ता है तो ये भी जान लेना चाहिए कि नए महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। ऐसे में हम एक बार इस पर नजर डाल रहे हैं कि जनवरी, 2022 में कितने दिन बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा, बैंकों में कितने दिनों की छुट्टियां रहेंगी। अगर छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि जनवरी में कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इनमें से 10 राष्ट्रीय और कुछ राज्य स्तर पर मनाए जाने वाले त्योहार या तिथि हैं। वहीं, सात वीकेंड की छुट्टियां हैं। लेकिन जाहिर है कि भारत विविधताओं का देश है और जरूरी नहीं कि हर त्योहार या कोई विशेष तिथि हर राज्य में मनाई जाती हो।इसलिए ये सारी छुट्टियां देश के सभी बैंकों पर लागू नहीं होती हैं। छुट्टियों की लिस्ट : 1 जनवरी, 2022: नया साल (आइज़ोल, गंगटोक, चेन्नई, शिलॉन्ग), 3 जनवरी, 2022: नए साल का जश्न (सिक्किम में लोसूंग), 4 जनवरी, 2022: लोसूंग (गंगटोक, आइज़ोल), 11 जनवरी, 2022: मिशनरी दिवस (मिजोरम), 12 जनवरी, 2022: स्वामी विवेकानंद जयंती (कोलकाता), 14 जनवरी, 2022: मकर संक्रांति/पोंगल (तमिलनाडु, पुदुतच्चेरी, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्य), 15 जनवरी, 2022: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति/माघ संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस, 18 जनवरी, 2022: थाई पुसम (तमिलनाडु), 26 जनवरी, 2022: गणतंत्र दिवस। इसके अलावा जनवरी, 2022 में वीकेंड की कुल सात छुट्टियां भी पड़ रही हैं। बता दें कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 2 जनवरी, 2022: रविवार, 8 जनवरी, 2022: दूसरा शनिवार, 9 जनवरी, 2022: रविवार, 16 जनवरी, 2022: रविवार, 22 जनवरी, 2022: चौथा शनिवार, 23 जनवरी, 2022: रविवार, 30 जनवरी, 2022: रविवार।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse